फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘रेडियो गुरु’ के माध्यम से बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से चालित पूर्व माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा। इसकेलिए सरकार ने ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत ‘रेडियो गुरु’ के जरिए बच्चों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी। इसकी शुरुआत एक फरवरी से करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी सीखने की शुरूआत 2007 में हुई थी। पर, कुछ दिन बाद ही योजना फुस्स हो गई। इसके बाद 2017 में भी एक बार फिर प्रयास किया गया। लेकिन इस बार भी बात नहीं बन सकी। अब 2019 में शासन ने ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ कार्यक्रम पुन: संचालित करने का निर्देश दिया है। इस बार रेडियो गुरु के जरिए बच्चों को अंग्रेजी सिखाने का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। राज्य परियोजना निदेशालय के यूनिट इंचार्ज (गुणवत्ता) अजय कुमार सिंह ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यक्रम क्रियान्वयन का निर्देश दिया है। इसकी जिम्मेदारी जिला समन्वयक को दी गई है।


इन-इन तिथियों को प्रसारित होगा कार्यक्रम-
फरवरी-01,04,06,08,11,12,13,15,18,20,21,22।
मार्च-01,05,07,09,11,13,15।
अप्रैल-01,03,05,08,10,12,15,18,20,23,25,27।
मई-02 व 04।


शासन के निर्देश पर बच्चों को अंग्रेजी बोलने व पढ़ने के लिए रेडियो गुरु कार्यक्रम चलाने का निर्देश मिला है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के साथ ही जिले के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक फरवरी को 11 बजे से 11.15 मिनट तक कार्यक्रम का प्रसारण कराया जाएगा। बताया कि कुल 40 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। इसी बाबत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार-बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें