इलाके के एक गांव में गुरुवार की शाम पड़ोसी युवक ने पांच साल की बच्ची से हैवानियत कर दी। चीखें सुन एकजुट हुए ग्रामीणों, परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची गुरुवार शाम बगल में ही रह रहे अपने दादा की दुकान कुछ खरीदने गई थी। बताया जा रहा है कि वही से उसे पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय युवक बहला कर अपने घर बुला ले गया। आरोप है कि युवक ने अपने घर में बच्ची संग दरिंदगी किया। चीखपुकार सुन पड़ोसी और परिजन दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी युवक भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की।
सुचना के बाद पहुंची सिंघिया चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्ची के पिता ने कोखराज कोतवाली में घटना की नामजद तहरीर दी। मामले में सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। बच्ची काफी सदमे में है।इसलिए वह कुछ नहीं बोल पा राहु है। मानसिक हालात सामान्य होने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।