फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-यमुना में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा-यमुना में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

-प्रभाषगिरि मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यमुना स्नान और बहुलाधाम का किया दर्शन
-मकर संक्रांति पर पुण्य लाभ के लिए किया खिचड़ी का दान
फोटो नं-6,17
अमर उजाला ब्यूरो
गोराजू/कड़ा। मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को स्नान-दान के लिए जिले के यमुना-गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। प्रभाष गिरि पभोषा समेत यमुना के विभिन्न घाटों के साथ ही गंगा में भी लाखों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद पभोषा में बहुलाधाम व कड़ा में मां शीतला की दरबार में भक्तों ने माथा टेका। खिचड़ी का दानकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस मर्तबा मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। सरकारी कलेंडर के अनुसार 14 जनवरी रविवार को मकर संक्रांति मनाई गई जबकि ग्रह-नक्षत्रों की चाल से स्नान-दान का उपयुक्त मुहूर्त सोमवार का माना गया है। पहले दिन रविवार को यमुना-गंगा के विभिन्न घाटों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मकर संक्रांति के पर्व पर कौशाम्बी के प्रभाषगिरि पभोषा में सदियों पुराने लगने वाले मेले में भी लोग जुटे। यमुना किनारे स्थित इस ऐतिहासिक पहाड़ी पर मौजूद बहुलाधाम के दर्शन को मकर संक्रांति पर भक्तों का तांता लगा रहा। मकर संक्रांति मेले में रविवार सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां कौशाम्बी के अलावा चित्रकूट, बांदा, महोबा, फतेहपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ आदि जिलों से आकर लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। बहुलाधाम का दर्शन किया। इसके अलावा जिले में यमुना के विभिन्न घाटों में भी भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसी तरह कड़ा के कुबरी घाट, संदीपन, पल्हाना, फतेहपुर, शहजादपुर समेत दर्जनों घाट भी स्नान-दान के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। स्नान-दान के बाद भक्तों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

----------

जैन धर्मावलंबियों की भी पभोषा में जुटी भीड़
जैनधर्म के छठें तीर्थंकर भगवान पद्म प्रभु की तपोस्थली होने के नाते यहां इस दिन जैन धर्मावलंबी भी दर्शन-पूजन को आते हैं। जैन धर्मावलंबियों के मुताबिक 14 जनवरी के दिन ही जैनधर्म के तीर्थंकर भगवान पद्म प्रभु को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तभी से इस दिन प्रभाषगिरि में तपोस्थली के दर्शन महत्वपूर्ण माना गया है। वह इस दिन को प्रकाशपर्व के रूप में भी मनाते हैं। रविवार को भी जैन धर्मावलंबियों की खासी भीड़ जुटी रही।
---------------------

मेले में युवाओं और बच्चों में दिखा उत्साह
गोराजू (ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर प्रभाषगिरि पभोषा में लगे मेला का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। बच्चों ने जहां झूला झूलने के साथ पकवान का भी स्वाद लिया। वहीं लोगों ने मेले में लोहे और लकड़ी के घरेलू सामान की भी खरीददारी की। आकर्षण का केंद्र मीना बाजार रहा। जहां महिलाओं, युवतियों ने जमकर खरीददारी की। मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
---------------------
एंटी रोमियो टीम की मेले पर रही नजर
गोराजू(ब्यूरो)। प्रभाषगिरि पभोषा में मकरसंक्रांति पर महिलाओं की भी अच्छी-खासी भीड़ रहती है। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने एंटी रोमियो केा सतर्क किया था। मेले में आने-जाने वाले युवकों पर पुलिस की पैनी नजर रही।
विज्ञापन

----------------------
जुआरियों की भी रही चांदी
प्रभाषगिरि पभोषा मेले में रविवार को जुआरियों की भी चांदी रही। मेले के एक हिस्से में पुलिसिया सांठगांठ से लाखों का जुआ हुआ। इसमें कोई मालामाल तो कोई कंगाल हो गया। हालांकि शिकायत पर दोपहर बाद पुलिस ने जुआरियों को भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें