फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 1315 को मिला उपचार

Mon, 12 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चरवा में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
जिले में रविवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेला जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित हुआ और 1315 को उपचार मिला।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेले को सफल बनाने में नोडल अधिकारी, अपर व उप मुख्यचिकित्सा अधिकारियों सहित जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समशाबाद, सेलरहा पश्चिम व मंझनपुर पीएचसी का निरीक्षण किया।
आयोजन में 53 चिकित्साधिकारी व 149 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान 18 मरीजों में गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर इनको मेडिकल कॉलेज व जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया। मेले में आने वाले 69 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें