फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती जिले की एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे डेंगू पीड़ित बताकर प्रयागराज रेफर किया था।
विज्ञापन


नेवादा विकास खंड के तिल्हापुर गांव निवासी विकास की पत्नी अंजू देवी (25) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बताया जाता है कि वह गर्भवती भी थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्रयागराज के अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे डेंगू पीड़ित बताया था। चार दिन पहले डॉक्टरों की सलाह पर अंजू का ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया। उसने मरे बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। इस पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घरवाले लखनऊ ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें