फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉकेटमारों पर रहेगी पैनी नजर, महिला सिपाही भी लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दिवंगत पिता श्यामलाल के तेरहवीं भोज में शामिल होने आ रहे वीवीआपी और वीवीआईपी की जेब सुरक्षित रखना चुनौती होगा। इससे पहले अंतिम संस्कार में शामिल तमाम लोगों की जेब पर हाथ साफ होने के बाद पुलिस तेरहवीं को लेकर ज्यादा सक्रिय है। सुरक्षा के लिहाज से सादी वर्दी में पुलिस के जवानों/महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के पिता की शवयात्रा में भी सैलाब उमड़ा था। पुलिस मुस्तैद रही। इसके बाद भी शवयात्रा में शामिल तमाम लोगों के पर्स पॉकेटमारों ने पार कर दिए थे। अभी तक नवरात्र का मेला चल रहा था। मेले में नौ महिलाओं की चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी। अब सोमवार को दिवंगत श्यामलाल के तेरहवीं भोज में भी पॉकेटमार सक्रिय हो सकते हैं। इसे लेकर पुलिस खास चौकसी बरत रही है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो भीड़ में पुलिस के जवान सादी वर्दी में भी तैनात रहेंगे। महिला सिपाहियों को भी सादी वर्दी में लगाया जाएगा। पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों को भी इस तरह की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

वीवीआईपी ड्यूटी में लगाए गए प्रशासन-पुलिस के अफसरों के साथ रविवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने बैठक की। डीएम ने कहा कि जिस अफसर की ड्यूटी जहां हैं वह वहीं पर मिलें। किसी कारण से अगर उसे हटना पड़ रहा है तो रिलीवर को खबर करें। मोबाइल टीमें निगरानी करें। भीड़ नियंत्रण को लेकर भी टिप्स दिए गए। पुलिस चौकी के समीप दो बड़े मैदान को पार्किंग बनाया गया था। इसके अलावा सिराथू तहसील व मंझनपुर रोड स्थित बस स्टाफ के समीप भी पार्किंग बनाया गया है। भीड़ ज्यादा बढ़ने पर वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें