फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के स्मारक का शुभारंभ आज करेंगे राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू के शहजादपुर गांव में गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक आएंगे। वह क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के नवनिर्मित स्मारक का शुभारंभ करेंगे। पूर्व सैनिकों का मिलन एवं सम्मान समारोह भी होगा। इसे लेकर प्रशासन ने बुधवार को तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों से जुड़े सभी बिंदुओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


जंगे आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की जन्मस्थली शहजादपुर है। पिछले साल यहां जनरल वीके सिंह ने आकर 30 लाख रुपये की लागत वाले स्मारक का शिलान्यास किया था। स्मारक अब बनकर तैयार हो गया है। गुरुवार को स्मारक का शुभारंभ राज्यपाल रामनाइक करेंगे। वह यहां पर पूर्व सैनिकों को सम्मािनत भी करेंगे। करीब दो घंटे के महामहिम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हफ्ते भर से तैयारियां कर रहा था। स्मारक स्थल के समीप समारोह की तैयारियां की गई है। वहीं से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर हेलीपैड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें