फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन में घटतौली पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की मंगलवार को बैठक की गई। इसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गोदाम से उठान से लेकर उपभोक्ताओं तक राशन वितरण में किसी भी तरह की घटतौली मिलने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी। साथ ही छूटे हुए पात्रों को राशन कार्ड बनाकर राशन देने का का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि एफसीआई से गोदामों और गोदाम से उचित दर विक्रेता राशन उठान से पहले हर तरह से संतुष्ट हो लें। घटतौली आदि की कोई समस्या होने पर उसकी शिकायत करें। सभी उपजिलाधिकारियों को गोदामों के नियमित सत्यापन व सतर्कता समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। कहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न हो और न ही कोई अपात्र योजना का लाभ ले सके। इसके लिए अभियान चलाकर चिंहित करें। कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों के परिवारों का राशन कार्ड प्राथमिकता पर बनाने का निर्देश दिया। राशन कार्ड को आधार कार्ड से शत-प्रतिशत लिंक कराने का भी निर्देश डीएसओ को दिया। यह भी बताया गया कि जिन व्यक्तियों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है वे यूनियन बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मंझनपुर में जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है। बैठक में सीडीओ, डीएसओ कुमार निर्मलेन्दु सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें