फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। हाइवे पर रांग साइड से जा रहे एक बाइक सवार युवक की विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इससे सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। उसे इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव निवासी सोनू (22) पुत्र परशुराम सरोज के घर में कथा का कार्यक्रम था। इसके लिए वह बाइक से बहन को बुलाने निंदूरा गांव जा रहा था। निंदूरा जाने के लिए सोनू हाइवे पर डाउन लाइन (फतेहपुर से इलाहाबाद जाने वाला मार्ग) पर रांग साइड से गाड़ी चला रहा था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सोनू जैसे ही सैनी कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा सामने से आ रहे फतेहपुर के अखोई निवासी निसार अहमद (40) की बाइक से टक्कर हो गई। इससे सोनू सड़क पर गिर पड़ा जबकि निसार सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। इस बीच कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सोनू को कुचल दिया। इससे मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। निसार को सैनी के निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख डाक्टर ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें