कोखराज। स्थानीय पुलिस ने सोमवार शाम एक कबाड़ की दुकान से चोरी की चार बाइक संग दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी अभी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
कोखराज इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रताप सिंह को सोमवार शाम सूचना मिली कि मकदूमपुर काजी गांव स्थित एक कबाड़ की दुकान पर चोरी की बाइकें खड़ी हैं। इस पर उन्होंने दबिश दी। मौके से मंसूर अहमद पुत्र मंजूर निवासी मकदूमपुर काजी और मोतीलाल पुत्र दुज्जे निवासी सैंता को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की चार बाइक व एक तमंचा बरामद किया गया है। सभी वाहन आसपास की बाजारों से चुराए गए थे। पूछताछ में पुलिस को बताया कि कोखराज निवासी राजेश पासी पुत्र छेदी तथा रसूलपुर काजी निवासी जितेन्द्र पुत्र लालजी भी वाहन चोरी में उनके साथ थे। इन दोनों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।