फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पठनपुरवा गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पठनपुरवा गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आई उसकी दिव्यांग बेटी की भी पिटाई की गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
पठनपुरवा गांव की समीमा पत्नी तुफैल ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो रविवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख उसकी दोनों आंखों से दिव्यांग बेटी सोनी बेगम बीच-बचाव कने पहुंची तो उसे भी पीटा गया। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से आहत महिला ने पुलिस कप्तान से शिकायत की। कप्तान प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


महिला की लाठी-डंडों से पिटाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की रंजना पुत्री जयकरन ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर रविवार शाम दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


युवक ने बीवी को पीटकर घर से निकाला
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी कस्बे की श्रीदेवी पत्नी अर्जुन ने बताया कि उसका विवाह करीब आठ साल पहले हुआ है। आरोप है कि इधर बीच करीब छह महीने से पति के बर्ताव में अचानक बदलाव आ गया। वह बात-बात पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई भी करता था। पीड़िता की मानें तो 29 मार्च को पति ने बेरहमी से पिटाई के बाद उसे घर से भगा दिया। इसके बाद से महिला मायके में शरण लिए हुए है। पीड़ित महिला ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें