फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने महिला एएसआई को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत की तीसरी मंजिल से कूदे दुष्कर्म आरोपी मामले में महिला एएसआई को किया निलंबित
विज्ञापन


फरीदाबाद। दुष्कर्म के आरोप में गत 25 मार्च को अदालत की तीसरी मंजिल से कूदे संदीप की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच अधिकारी एएआई सुमन को निलंबित कर दिया है। सोमवार को इस मामले में मृतक संदीप के परिजनों व रिश्तेदारों ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार के साथ मुलाकात कर महिला एएसआई को निलंबित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की न्यायिक जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कुछ दिन पहले गांव राजूपुर निवासी संदीप नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी संदीप को महिला थाना पुलिस ने 24 मार्च को गिरफ्तार किया था। 25 मार्च दोपहर को महिला थाना पुलिस उसे अदालत में पेश करने ले गई थी। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार अदालत से बाहर आने के बाद आरोपी संदीप पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर तीसरी मंजिल से कूद गया। घायल संदीप को लेकर सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना सेंट्रल पुलिस ने संदीप के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप के परिजनों का आरोप है कि मामले की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने संदीप को जानबूझकर फंसाया था। दोनों पक्षों में आपसी तौर पर समझौता होने और शादी की रजामंदी के बावजूद संदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि संदीप के साथ मारपीट की गई। शनिवार को पुलिस संदीप को यहां से सफदरजंग अस्पताल ले गई, जहां रविवार शाम को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। सोमवार को इस मामले में संदीप के परिजन व समाज के लोगों ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात की। परिजन एएसआई सुमन को निलंबित कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने एएसआई सुमन को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की न्यायिक जांच भी करवाने को कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें