मंझनपुर। विभिन्न मांगाें को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना ब्लॉक परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में समस्याओं पर प्रकाश डालने के बाद निदेशक बालक विकास सेवा एवं पुष्टाहार को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन विकास भवन पहुंचकर डीपीओ को सौंपा।
धरने के दूसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीमे की आयु 59 के स्थान पर 65 साल किए जाने और मृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की राशि का तुरंत भुगतान करवाने की मांग को लेकर बारी-बारी से प्रकाश डाला। इसके बाद तीन सूत्रीय मांगों को ज्ञापन डीपीओ को सौंपा। ज्ञापन में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक को बीमा का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, बीमित राशि का भुगतान आंगनबाड़ी को जीवित रहने पर देने और आयु सीमा 59 से बढ़ाकर 65 साल किये जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष माया सिंह के अलावा सुषमा सिंह, संजना दीक्षित समेत जिले भर से आये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।