फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा के आधा दर्जन मोहल्ले में 96 घंटे से पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 07 Feb 2019 11:40 PM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
drinking water
विज्ञापन
सिराथू। कड़ा में हनुमान घाट के पास बने जल निगम के ओवर हेड टैंक का मुख्य पाइप लाइन फट जाने से आधा दर्जन मुहल्लों मेें पेयजल आपूर्ति ठप है। पिछले चार दिनोें से खड़े हुए पेयजल संकट से ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


कड़ा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने हनुमान घाट जाने वाले मार्ग पर ओवर हेड टैंक बना रखा है। इससे शीतला धाम, कड़ा, कजियाना, कुबरी घाट, बसनी टोला, विकास मोहल्ले में पानी की सप्लाई होती है। गांव के विश्वनाथ पंडा, निहाल गुप्ता,अजय मोदनवाल, ज्ञान चंद्र सोनकर आदि ने बताया कि विद्युतीकरण के लिए पोल गाड़े जा रहे हैं। सोमवार को खुदाई के दौरान ओवर हेड टैेंक से निकलने वाला मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इसके बाद से उक्त सभी मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।

चार दिन गुजरने के बाद भी अब तक क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक नहीं कराई गई। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणोें कहना है कि उनके यहां भौगोलिक जटिलता के चलते हैंडपंप से निकलने वाला पानी खारा है। ऐसे में पानी के संकट से जुझ रहे ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरत पूरा करने के लिए दूसरे गांव से पानी लाने के लिए विवश हो रहे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीएम सिराथू ज्येाति मौर्या से मिलकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। जलनिगम के एई राजीव कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइप पुराना सिस्टम वाला मिल ही नहीं रहा है। दावा किया कि 24 घंटे के अंदर कोई न कोई इंतजाम कर पेय जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें