महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा में बुधवार को दो दिवसीय पांचवी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें छात्रों में अर्जुन और छात्राओं में दीपिका तिवारी को ओवरआल चैंपियन चुना गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को विधायक सदर लाल बहादुर ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में दीपिका तिवारी, करिश्मा तथा अंकिता को प्रथम, द्वितीय व तृृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि छात्रों की 100 मीटर की दौड़ में सुभाष, राजबीर एवं अर्जुन ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में दीपिका, पूजा व कोमल को प्रथम, द्वितीय व तृृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार छात्रों की 200 मीटर दौड़ में बच्छराज, अर्जुन एवं संदीप को प्रथम, द्वितीय एवं तृृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्रों की 400 मीटर की दौड़ में अर्जुन, बच्छराज एवं संदीप को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर दीपिका, ज्योति व अंकिता रहीं। इसी प्रकार छात्रों की लंबी कूद प्रतियोगिता में संदीप, शिवम व राजबीर को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की ऊंची कूद प्रतियोगिता में दीपिका, शिल्पी व ज्योति को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार छात्रों की ऊंचीकूद में अरविंद, प्रकाश व अर्जुन कुमार ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की चक्का फेंक प्रतियोगिता में दीपिका, शिल्पा व पूजा को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि छात्रों में कुलदीप, प्रकाश, सुभाष को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गोला फेंक में पूजा देवी प्रथम, रचना ने द्वितीय तथा करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों में कुलदीप, शिवम और बच्छराज ने अच्छा प्रदर्शन किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में करिश्मा, पूजा व रचना को प्रथम, द्वितीय व तृतीन स्थान मिला। जबकि छात्रों में विकास, अरविंद एवं निजामउद्दीन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ कंचन गौड़, क्रीड़ा प्रभारी अनिल कुमार, डॉ. अजय कुमार एवं डॉ. स्वाति चौरसिया, डॉ. आनंद प्रकाश पांडेय, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नीलम बाजपेेई, नीरज कुमार सिंह तथा डॉ. तरित अग्रवाल रहे।