फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेत में ट्रॉली से खाद डालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
फोटो35मृतक सुनील का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना के गांव बढ़ौला में सोमवार सुबह खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोबर की खाद डालते समय एक युवक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गांव बढ़ौला निवासी सुनील सिंह शाक्य (35) पुत्र रामौतार सिंह सोमवार सुबह खेत पर खाद डालने गया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील ट्रॉली पर खड़े होकर खाद नीचे गिरा रहा था जबकि चालक हाइड्रोलिक की मदद से ट्रॉली को ऊपर उठा रहा था।
इस दौरान ट्रॉली काफी ऊपर उठ जाने से सुनील खेत के ऊपर से गुजर रही निजी नलकूप की हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया। तेज करंट लगते ही वह झटके से जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने तुरंत परिजन को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटियाली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-
परिजन ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
घटना की जानकारी प्रमुख समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता समर सिंह गौर ने पुलिस, तहसील प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि, परिजन ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने और शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें