फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दवा लेने गए युवक पर लाठी-डंडों व चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना सिकंदरपुर वैश्य के समसपुर तराई निवासी सत्यप्रकाश पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 अक्तूबर की दोपहर करीब 1 बजे उनका बेटा भूपेंद्र (20) वरी वगवास गांव में बाइक से दवा लेने गया था। रास्ते में वगवास गांव के रहने वाले आरोपी मनवीर, प्रमोद, गंगा सिंह, धर्मेंद्र और उनके बहनोई धारा सिंह निवासी नगरिया मील थाना सोरोंजी ने उसको रोक लिया।
आरोपियों ने पुरानी रंजिश में लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। बेटे की कॉल आने पर वह अपने भाई रामपाल के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव का प्रयास करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार चाकू से उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुण्डवारा में भर्ती कराया। उपचार के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनवीर, प्रमोद, गंगा सिंह, धर्मेंद्र और धारा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें