फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रैकेट की रफ्तार से चमके नन्हे सितारे, अलीगढ़ के लिए चुनी गई कासगंज की टीम

Sun, 26 Jul 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रधानाचार्य डीएस पाल एवं गोपाल राघव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालक सिंगल्स में नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंजडुंडवारा के क्षितिज विजेता बने।
डबल्स में क्षितिज एवं शिवांश की जोड़ी ने खिताब जीता। वेदांश एवं ओम की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-17 बालक सिंगल्स में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कासगंज के गौतम ने खिताब अपने नाम किया। डबल्स में गौतम एवं रियांश की जोड़ी विजेता बनी, जबकि आर्यन एवं आदित्य उपविजेता रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका सिंगल्स में नगर पालिका इंटर कॉलेज, कासगंज की दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमएल पब्लिक इंटर कॉलेज, हिम्मतपुर सई की आकांक्षा उपविजेता रहीं। डबल्स में आकांक्षा पुत्री सुनील कुमार एवं आकांक्षा पुत्री रविंद्र कुमार की जोड़ी को विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
अंडर-17 बालिका सिंगल्स में सुकन्या विजेता रहीं, जबकि डबल्स में प्रियंका एवं कोमल यादव उपविजेता बने। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नवीन शर्मा एवं गीता सिंह ने निभाई, जबकि अरुण गौतम और विनय कुमार ने स्कोरर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 31 जुलाई को अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कासगंज का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी मंडल स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें