फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जमीन विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, घरवालों ने देखा तो बिलख पड़े; पुलिस कर रही जांच

Thu, 17 Oct 2024 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में जमीन विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। घरवालों ने लाश देखी तो बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
राकेश की फाइल फोटो, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कागसंज में चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार को शव मिला तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना सहावर थाना क्षेत्र के अंसारियान मोहल्ला की है। यहां के निवासी लालाराम साहू का बेटा राकेश साहू (50) बुधवार की शाम से लापता था। सुबह उसकी लाश मिली। घरवालों ने देखा तो चीख उठे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। 

पुलिस ने घटनास्तल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि राकेश शराब पीने का लती था। जमीन विवाद में भाई-भतीजों पर हत्या करने का आरोप है। लोगों ने बताया कि शराब की लत की वजह से करोड़ों की जमीन औने-पौने दामों में बेच चुका है। इसको लेकर घर में तनाव का माहौल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें