फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फंदा लगाने से महिला की मौत

विज्ञापन
पटियाली में महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करते सीओ अमित कुमार। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण में शुक्रवार की देर शाम महिला की घर में फंदा लगाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के 12 साल बाद भी संतान नहीं होने से महिला परेशान थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी मौत के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नगला लक्ष्मण निवासी विनीता (35) पत्नी नरेंद्र का शुक्रवार की शाम 7:30 बजे कमरे में पंखे से शव फंदे से लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर ससुरालीजन परेशान हो गए। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उसकी मौत के बारे में ससुरालीजन से पूछताछ की। परिजन ने पुलिस को बताया कि शादी के 12 साल बाद भी संतान नहीं होने से वह परेशान थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी मौत के बारे में परिजन और ससुराली जनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें