कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर में पत्नी से फोन पर बातचीत करने का विरोध करने पर आरोपियों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया और विरोध करने पर युवक के पिता व पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव मुहम्मदपुर निवासी दिनेश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाला खेमकरन उर्फ बॉबी उसकी पत्नी रेशमा से फोन पर बातचीत करता था। 9 नवंबर की रात करीब 9 बजे जब उन्होंने आरोपी को उसकी इस हरकत के लिए मना किया तो वह भड़क गया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके दो सगे भाई रूपेंद्र व सुरेश मौके पर आ गए और गालियां देने लगे। जब उन्हें गाली-गलौज करने से रोका गया तो तीनों ने मिलकर उनके पिता भूप सिंह और उनके पुत्र निखिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।