फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑपरेशन के बाद महिला की माैत, परिजन ने शव रखकर किया हंगामा; अस्पताल पर ताला लगाकर भागे डाॅक्टर और स्टाफ

Mon, 13 Apr 2026 07:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

रसैली के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ने रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की माैत हो गई। परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टर और स्टाफ ताला लगाकर भाग गए। परिजन ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा में मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रसौली के ऑपरेशन के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें फर्रुखाबाद रेफर किया, लेकिन रास्ते में कायमगंज के पास महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजन ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


परिजन ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला शंभू गांव निवासी चमेली (37) पत्नी नेम सिंह के रूप में हुई है। 

 

महिला के भतीजे मुकेश ने बताया कि चाची को रसौली की समस्या थी। उन्हें इलाज के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन देर रात करीब 10:30 बजे डॉक्टर ने रसौली का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद से ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन का आरोप है कि पहले डॉक्टर स्थिति सामान्य होने की बात कहते रहे, लेकिन रविवार दोपहर को अचानक उन्हें फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

डॉक्टर और स्टाफ भागा
परिजन के अनुसार, वे बेहतर इलाज के लिए चमेली को फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। इसी दौरान कायमगंज से आगे रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिजन में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन शव को वापस लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लोग अस्पताल के बाहर ताला लगाकर मौके से भाग निकले। परिजन ने महिला के शव को अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने और इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत होने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल भेजकर जांच कराई जाएगी। उपचार के लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें