फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के गांव नगला मुलू में बुधवार की सुबह महिला का शव फंदे पर घर बरामदे में लटका मिला। उसकी मौत के मामले में परिजन व आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नगला मुलू निवासी सोनम (27) पत्नी मुकेश का शव बुधवार की सुबह 6 बजे बरामदे में फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत की सूचना पर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि सोनम का उसके पति से फोन पर किसी बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उसका पति मुकेश कुमार पत्नी के साथ अपनी ननिहाल में रह रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें