फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खाना बनाते समय महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में भीषण गर्मी के बीच अचानक सर्पदंश के मामलों में भारी उछाल आया है। सोरोंजी क्षेत्र के गांव बरोंदा निवासी नीता (45) की बृहस्पतिवार रात खाना बनाते समय सांप के डसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला को एक के बाद एक 20 एंटी वेनम इंजेक्शन दिए गए, लेकिन हालत न सुधरने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान योगेश ने बताया कि नीता पत्नी सुरजीत सिंह रात करीब 9:30 बजे रसोई में थीं, तभी सांप ने उनके पैर में डस लिया। चीख सुनकर दौड़े परिजन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


-
24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे सर्पदंश के 8 मरीज
पिछले 24 घंटों में सांप के डसने से पीड़ित 8 और लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इनमें सोनू (18) (नगला भूड़), भावेश (6) (नदरई), मीना (60) (सैलई) शामिल हैं। तीनों को खेत पर काम करते या जाते समय सांप ने डसा था। इनके अलावा गौरव (16) (सूरतपुर खुशकरी), कप्तान सिंह (नगला लोधी), अमर सिंह (48) (नगला ढक, ढोलना), अमन (12) (नगला मानसिंह, एटा) और सीमा देवी (45) (राजा नगला, अलीगढ़) भी शामिल हैं।

सांप के डसने पर मरीज को तुरंत अस्पताल लाएं। झाड़-फूंक या तांत्रिकों के चक्कर में समय बर्बाद न करें। जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम वैक्सीन उपलब्ध है। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस, जिला अस्पताल कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें