फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खतौनी में गड़बड़ी की आशंका पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। किसानों की समस्याओं की अनदेखी से नाराज भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पटियाली तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने बताया कि खतौनी में गलत अंश दर्ज होने के कारण किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है, जिससे जून में खाद मिलने में दिक्कत आएगी। आरोप लगाया कि रंजीतपुर गांव में लेखपाल ने पुलिस से मिलकर पीली मिट्टी खदान की जमीन पर सुरेश नामक व्यक्ति का कब्जा करा दिया है। रंजीतपुर के राशन डीलर पर हर यूनिट पर 1 किलो राशन कम देने का आरोप भी लगाया गया। इसके अलावा, हायसगंज गांव में परिक्रमा मार्ग की भूमि से होतेलाल का कब्जा हटाकर वहां मिट्टी डलवाने की मांग की गई। इस दाैरान लक्ष्मण सिंह, प्रेमपाल सिंह, विनोद कुमार, फुलवारी लाल, दिनेश चंद्र, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें