फोटो17कासगंज के न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी में बारिश के दौरान मिट्टी बह जाने से धसी सड़क को देखते
कासगंज। मौसम बदलने के बाद सोमवार की तड़के तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी में सड़क की मिट्टी बह जाने से बेसमेंट में पानी भर गया। बरसात का पानी भर जाने से दो कार व पांच दोपहिया वाहन डूब गए। सड़क में गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
तेज आंधी के साथ सोमवार तड़के 3:30 बजे बारिश शुरू हो गई। लगातार दो घंटे हुई बारिश के दौरान न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी में मिट्टी बह जाने से सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। बरसात का पानी कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह के बेसमेंट में भरा गया। सुबह के समय जब परिवार के सदस्य उठे तो बारिश का पानी बेसमेंट में भरा देख चकित रह गए। दो कार व पांच दोपहिया वाहन पानी में डूबे हुए थे। सड़क की मिट्टी बह जाने से गहरा गड्ढा हो गया। इससे लोगों को सड़क से आने-जाने में दिक्कत हुई। उन्होंने इसकी सूचना नगर पालिका अधिकारी व कर्मियों को फोन कर दी। पालिका चेयरमैन को भी इसके बारे में फोन कर अवगत कराया। चेयरमैन ने पालिका कर्मी मौके पर भेजा। कर्मियों ने पंपसेट की मदद से बेसमेंट से बरसात के पानी को निकाला।
-बार बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिलने पर कर्मियों को मौके पर रवाना किया गया। कर्मियों ने पंपसेट लगाकर बेसमेंट से पानी को निकाला गया। नगर पालिका कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी पंपसेट लगवा कर बरसात का पानी निकाला गया है। इससे लोगों को परेशानी न हो। -मीना माहेश्वरी, चेयरमैन कासगंज।रिपोर्ट:सुनील कुमार