फोटो 32कासगंज में मालगोदाम के पास घायल रेलकर्मी को ले जाती आरपीएफ। स्त्रोत : सोशल मीडिया
कासगंज। माल गोदाम के पास सोमवार दोपहर रेलवे कर्मी रामनगर -कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जीआरपी थाने के पास रेलवे कॉलोनी निवासी रेलकर्मी मनोज कुमार (38) पुत्र प्रेमप्रकाश कांटा वाला के पद पर तैनात थे। आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर मालगोदाम के पास शंटिंग कार्य कर रहे थेे। इसी दौरान रामनगर की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दोनों टांगें कट गई। सूचना पर आरपीएफ व रेलवे कर्मी तत्काल ही उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में उसकी मौत हो गई। मनोज कुमार की पिता की मौत के बाद मृतक अश्रित में नौकरी लगी थी। उनकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।