फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज, नियमित बैठक की मांग

Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सीडीओ सौंपा है। इसमें व्यापार मंडल की नियमित बैठकें कराने साथ ही मंडी परिसर में बैंक शाखा खोले जाने की मांग की है। सीडीओ ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को उनकी मांग के प्रति आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि तहसील परिसर में हर माह व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की जाए ताकि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। साथ ही छोटे व्यापारियों की छोटी-छोटी जरूरतें होती हैं, जो अक्सर बैंकिंग प्रक्रियाओं में अटक जाती हैं। उन्होंने कहा कि अमांपुर रोड गल्ला मंडी में लगभग 250 से 300 फर्में गल्ला, सब्जी एवं फल मंडी से जुड़ी हैं। इस मंडी से जिले को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है और यहां रोजाना करोड़ों रुपये का लेन-देन होता है। इसके बावजूद बैंक शाखा मंडी से करीब 2 से 2.5 किलोमीटर दूर स्थित है। जिससे व्यापारियों को नकदी जमा करने में काफी परेशानी होती है। पहले भी क्षेत्र में लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर में बैंक शाखा स्थापित की जाए। ताकि व्यापारियों को सुविधा मिले और नकदी ले जाने का जोखिम कम हो सके। इस मौके पर रमेश साहू, प्रदीप गुप्ता, विनयराज पन्नू, विनोद गुप्ता, अरविंद वार्ष्णेय सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें