फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बरसात से पहले नाला सफाई में जुटी है नगर पालिका

Tue, 26 May 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 32 - शहर के सोरों गेट नगर पालिका के पीछे बह रहे नाले की जेसीसी मशीन से सफाई कराते मुख्य सफ
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका ने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नाला सफाई अभियान चला रखा है। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर पालिका के पीछे बह रहे नाले की विशेष सफाई कराई गई। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से नालों में जमा कूड़ा बाहर निकलवाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में शहर में जलभराव की स्थिति नहीं बने, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन लगातार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका के पीछे बह रहे मुख्य नाले की सफाई कराई गई। अभियान में करीब 15 कर्मचारियों को लगाया गया। इस दौरान नाले में जमा गंदगी और कूड़े को जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकलवाकर उचित स्थान पर डलवाया। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने आसपास के लोगों से नालों में कूड़ा न डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि नालों में कचरा डालने से जल निकासी बाधित होती है। जिससे बरसात में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें