फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाइक फिसलने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
फोटो 36 - मृतक संतराम का फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में गांव देवकली निवासी संतराम (50) की माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना सुन्नगढ़ी-देवकली मार्ग पर हुई। संतराम, श्रीकांत पुत्र प्रेमराज और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर सुन्नगढ़ी की ओर जा रहे थे। बाइक फिसलने से तीनों घायल हो गए।
परिजन संतराम को गंजडुंडवारा सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान संतराम की माैत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतक के दामाद जितेंद्र कुमार निवासी सलेमपुर बीबी ने बताया कि श्रीकांत और एक अन्य व्यक्ति उनके ससुर को बाइक पर बैठाकर ले गए और हादसे के बाद दोनों भाग गए। सुन्नगढ़ी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें