फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार मिले उमर और अब्बास अंसारी, कैमरे के सामने बताया क्या हुई बात?

Tue, 02 Apr 2024 04:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार उमर अंसारी जेल में बंद भाई अब्बास अंसारी से मिलने पहुंचे। साथ में अब्बास की पत्नी निकहत भी थीं। दोनों लोगों ने अब्बास से मुलाकात की। 
विज्ञापन
उमर अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की पचलाना जेल में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी बंद हैं। मंगलवार को उनसे मिलने उनके भाई उमर अंसारी और पत्नी निकहत पहुंचीं। मुलाकात के बाद उमर अंसारी ने बताया कि मुलाकात हो गई। वे स्वस्थ हैं, रोजा रख रहे हैं। जमानत का प्रयास चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। उम्मीद है जल्द ही जमानत हो जाएगी।

विज्ञापन


बताते चलें कि जेल में बंद अब्बास को परिजन से मिलने का इंतजार था। पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार घर से कोई उनसे मिलने पहुंचा। हालांकि इससे पहले उनके वकील उनसे मिले थे। सुबह पत्नी निकहत अपने देवर उमर अंसारी के साथ पचलाना जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने पति से मिलने के लिए पर्ची लगाई। 

अब्बास से मिलने के लिए दोपहर 1.30 बजे का समय दिया गया था। तय समय पर वह लोग अब्बास से मिले। जेल से निकलने के बाद उमर ने मीडिया से बातचीत में ज्यादा कुछ तो नहीं कहा। लेकिन, उन्होंने जल्द ही अब्बास को जमानत मिलने की बात कही।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें