फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: इस्माइलपुर विवाद के दो और वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो33सोरोंजी पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में बाइक हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने बुधवार को इस प्रकरण में दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव इस्माइलपुर में सड़क पर खड़ी बाइक हटाने की मामूली बात ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पुलिस ने 20 अक्तूबर को 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। मामले में वांछित चल रहे गांव इस्माइलपुर निवासी गुड्डू और दूसरे पक्ष के आमीन शाह को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। दोनों आरोपी बलवा और मारपीट के मामलों में वांछित थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें