फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सवारियों से भरी टेंपो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो की मौत और कई घायल; मची चीख पुकार

Mon, 18 Sep 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सवारियों से भरी टेंपो में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Kasganj News: सवारियों से भरी टेंपो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो की मौत और कई घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर ने सवारी से भरी टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हादसा गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के बदायूं हाईवे पर कादरगंज बगवास के पास हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर लगने के बाद टेंपो पलट गया। सवारियां उसी के नीचे दब गईं। हादसा देख राहगीर रुक गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी भागे। उन्होंने टेंपो के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में बदायूं जिले दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। घायल व मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें