फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विभिन्न स्थानों पर फंदा लगाने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सहावर / गंजडुंडवारा। जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर फंदा लगाने से दो लोगों की मौत हो गई। सहावर के नगला चौबे और गंजडुंडवारा के नगला मोड़ में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस दोनों मामलों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगला चौबे निवासी राहुल (22) पुत्र महेश शाक्य ने मंगलवार दोपहर 12 बजे घर पर खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जानकारी पर उसकी पत्नी मुस्कान ने शोर मचाया और ससुर महेश को सूचना दी। परिजन के पहुंचने से पहले ही राहुल ने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। राहुल की शादी दो माह पहले हुई थी। उसकी मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं गंजडुंडवारा के गांव मोड़ में मंगलवार की दाेपहर 12:30 बजे आम के पेड़ पर हरदोल (15) पुत्र नारायण सहाय का शव फंदे पर लटा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

किसी ने फोन कर उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोमवार की रात 9 बजे पिता से विवाद के बाद घर से निकला था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें