फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लोग बोले-हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाओ, एनकाउंटर करो

विज्ञापन
फोटो 37-मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर जाम लगाते आक्रो​शितों को समझाते सीओ अमित कुमार। स्रोत संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मीना देवी की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने के मामले में परिजन व ग्रामीणों ने मंगलवार को पांच घंटे तक हंगामा किया। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन से हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। एक हत्यारोपी के घर पर धावा बोलने के लिए आक्रोशित लोगों ने दौड़ भी लगाई, लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लोगों ने मैनपुरी-बदायूं हाईवे स्थित कादरगंज पुल पर पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर सबसे पहले एसडीएम आतिश कुमार व सीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को काफी देर तक समझाया, लेकिन आक्रोशित लोग बार-बार बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। पुलिस बार-बार यातायात निकलवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आक्रोशित लोग वाहनों को नहीं निकलने दे रहे थे।
इसके बाद एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, एएसपी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। आक्रोश के दौरान कुछ लोग हत्यारोपी सद्दाम के घर धावा बोलने को दौड़ने लगे तो तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ने की आशंका देखते हुए पुलिसकर्मी आक्रोशितों के पीछे दौड़े और उन्हें रोक दिया। पुलिस ने काफी देर तक लोगों को घेर कर रखा जिससे कोई अप्रिय स्थिति न बने।
विज्ञापन

महिला के बेटे विक्रम सिंह, शिवम एवं राजेंद्र ने कहा कि सद्दाम व उसके साथियों ने ही मां की हत्या की है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। उनके घर पर बुलडोजर चलवाया जाए और आरोपियों का एनकाउंटर हो।
महिला का शव मांगते रहे परिवार के लोग
परिवार के लोग बार-बार महिला का शव दिलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन तनाव की स्थिति के कारण पुलिस ने महिला का शव परिजनों को नहीं दिखाया। पुलिस को आशंका थी कि महिला का शव आक्रोशित लोग अपने कब्जे में न ले लें। महिला के पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उन्हें शव नहीं दिखाया जा रहा है।

हत्यारोपी दूसरे समुदाय से, इसलिए पुलिस थी सतर्क
मीना देवी की हत्या के मामले में हत्यारोपी दूसरे समुदाय के थे जिसके कारण आक्रोश और भी अधिक था। पुलिस भी ऐसी स्थिति को देखते हुए काफी चौकस थी और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। मौके पर कई थानों की पुलिस दंगारोधी उपकरणों के साथ शांति व्यवस्था बनाने में जुटी थी। पुलिस ने अब तक सभी हत्यारोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस अभी एक आरोपी सद्दाम को ही गिरफ्त में ले सकी है, हालांकि जांच में अब तक चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। वहीं, आरोपी सद्दाम ने तीन ही नाम बताए हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस साक्ष्यों की जांच कर रही है जिससे हत्यारोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सके।

जाम में फंसे रहे वाहन, परेशान हुए लोग
गंजडुंडवारा। आक्रोशित लोगों की ओर से मैनपुरी-बदायूं हाईवे स्थित कादरगंज गंगा पुल पर जाम लगाने से वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों में बैठे यात्री जाम के कारण गर्मी में बेहद परेशान हुए। वे काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जाम न खुलने पर तमाम वाहन चालक अपने वाहनों को वापस अन्य ग्रामीण मार्गों से ले गए, लेकिन भारी वाहन ग्रामीण मार्गों से नहीं निकल पाए। वे मुख्य मार्ग पर ही फंसे रहे। (संवाद)

साधु की मौत को महिला की मौत के मामले से जोड़ते नजर आए लोग
कासगंज। कादरगंज गंगाघाट पर एक साधु की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उसका शव जला हुआ मिला। आक्रोश के माहौल में तमाम लोग साधु की मौत को भी महिला की मौत के मामले से जोड़कर तरह-तरह की बातें कर रहे थे, जबकि साधु की मौत का मामला अलग है। पुलिस के मुताबिक, जहां महिला का शव मिला था, वहां से करीब 3 किलोमीटर दूर झोपड़ी में जलने से साधु की मौत हुई। (संवाद)

फोटो 37-मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर जाम लगाते आक्रोशितों को समझाते सीओ अमित कुमार। स्रोत संवाद

फोटो 37-मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर जाम लगाते आक्रोशितों को समझाते सीओ अमित कुमार। स्रोत संवाद

फोटो 37-मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर जाम लगाते आक्रोशितों को समझाते सीओ अमित कुमार। स्रोत संवाद

फोटो 37-मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर जाम लगाते आक्रोशितों को समझाते सीओ अमित कुमार। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें