फोटो44गंजडुंडवारा के सुदामापुरी रोड पर बारिश में ढही दुकानें। संवाद
गंजडुंडवारा। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कस्बे के सुदामापुरी रोड पर दो बंद पड़ी दुकानें बारिश का पानी छत पर भर जाने के कारण भरभरा कर गिर पड़ीं। गनीमत रही कि कोई भी हादसे का शिकार नहीं हुआ।
कस्बे में सुबह 9 बजे करीब यह हादसा हुआ। जब सुदामापुरी रोड कन्या पाठशाला के निकट मुन्नालाल की बंद पड़ी दुकानें गिर पड़ी। यह दुकान पुरानी थी और काफी समय से बंद पड़ी हुई थी। दुकान का पूरा मलबा जमीन पर आ गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कोई आवागमन नहीं हो रहा था। सूचना पर दुकान स्वामी व आस पास के लोग एकत्रित हो गए।