फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल्स कल से

Sun, 22 Mar 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो51सोरोंजी ​स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम । संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कासगंज। अच्छी शिक्षा के साथ खेलों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक उदीयमान खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश मिल सकता है। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया (चयन ट्रायल्स) कल (23 से 26 मार्च तक) से स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रारंभ होगी। इस जिले के बालक-बालिका विभिन्न आयु वर्ग में जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती सहित 15 खेलों में हिस्सा ले सकेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि कुल 15 खेलों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर होने चाहिए। यदि ट्रायल के समय ऐसा प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हो तो विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पत्र और अभिभावकों का नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक खिलाड़ी ‘खेल साथी’ पोर्टल या www.khelsathi.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरना और निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। साथ ही ट्रायल में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की दो-दो प्रतियां लानी होंगी। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को फिजिकल, फिटनेस टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद श्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा। 15 दिवसीय शिविर मे उनके खेल कौशल को परखा जाएगा। निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके पसंदीदा खेल से संबंधित आवासीय छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा। खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालत ये छात्रावास प्रदेश के विभिन्न जिला एवं मंडल मुख्यालयों में स्थित स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेजों में संचालित होते हैं।
विज्ञापन

ट्रायल्स की तिथियां और आयु वर्ग (वर्ष में)
23 मार्च : अंडर-12 बालक वर्ग में जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती (अंडर-15), हॉकी (अंडर-15), वॉलीबाल (अंडर-15), फुटबाल (अंडर-15) और बालिका वर्ग में टेबल टेनिस (अंडर-15)।
24 मार्च : अंडर-12 बालिका वर्ग में जिमनास्टिक (12), तैराकी (12), कुश्ती (अंडर-15), हॉकी (अंडर-15), वॉलीबाल (अंडर-15), फुटबाल (अंडर-15) और बालक वर्ग में टेबल टेनिस (अंडर-15)।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च : अंडर-15 बालक वर्ग में क्रिकेट , कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, जूडो, बॉक्सिंग और हैंडबॉल।
26 मार्च : अंडर-15 बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबॉल , तीरंदाजी, एथलेटिक्स और हैंडबॉल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें