फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रात में बारिश, सुबह कोहरा और दिन में हवा ने दी ठंडक

Sun, 22 Mar 2026 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो32सहावर के गांव म्यासुर में सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। मार्च में फरवरी जैसे मौसम का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को दिन में हुई बारिश के बाद देर रात फिर से बारिश हुई, जिसके चलते शनिवार सुबह हल्का कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे खासतौर पर ग्रामीण और बाहरी क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, दिन में ठंडी हवा ने ठंडक का अहसास कराया। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटा, लेकिन ठंडी हवा ने मौसम को सर्द बनाए रखा। हवा के शीतल झोंकों ने लोगों को फरवरी जैसी ठंड का अहसास कराया। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से काफी कम है। अधिकतम तापमान औसत से करीब 8 डिग्री नीचे है, जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। मार्च में इस तरह का मौसम लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है, क्योंकि आमतौर पर इस समय गर्मी का असर बढ़ने लगता है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें