फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: झोपड़ी पर गिरा पेड़, मां और बेटे घायल

विज्ञापन
फोटो 31 - मोहल्ला चौक स्थित चौपाल के पास झोपड़ी पर गिरा नीम का पेड़। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
पटियाली। मोहल्ला चौक स्थित चौपाल के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़ कर झोपड़ी पर गिर गया। इससे झोपड़ी में मौजूद मां-बेटे घायल हो गए। वहीं, विद्युत लाइन, पोल और केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

पेड़ मोहल्ला चौक निवासी जोगेंद्र कश्यप की झोपड़ी पर गिरा था। हादसे में झोपड़ी के भीतर मौजूद जोगेंद्र की पत्नी शीला और उनका बेटा हनी मलबे के नीचे दब गए। पेड़ गिरते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।
माैके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झोपड़ी के नीचे दबे मां-बेटे को बाहर निकाला। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए पास के ही एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया।
विज्ञापन


खंभे टूटे, 7 घंटे ठप रही आपूर्ति
हादसे में बिजली की लाइनें, खंभे और केबल बॉक्स टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश सिंह ने जेई नीरज गौड़ को पूरी टीम के साथ मौके पर रवाना किया। विद्युत निगम की टीम ने करीब सात घंटे बाद पेड़ को कटवाकर हटाया और बिजली आपूर्ति को दोबारा चालू किया।

शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पेड़ काफी लंबे समय से जर्जर और खतरनाक स्थिति में खड़ा था। इसके बारे में कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर पेड़ को पहले ही कटवा दिया होता तो हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें