फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जीवन भर का साथ, मौत भी न कर सकी जुदा

विज्ञापन
फोटो15चंद्रप्रकाश शर्मा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर के गली कायस्थान क्षेत्र में बृहस्पतिवार का दिन बेहद भावुक और गमगीन कर देने वाला रहा। यहां एक ही परिवार में छह घंटे के भीतर पति-पत्नी दोनों का निधन हो गया। पहले पत्नी ने अंतिम सांस ली और उनके वियोग में कुछ ही घंटों बाद पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

गली कायस्थान निवासी 80 वर्षीय रामवती गुप्ता की सुबह करीब 6 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से माैत हो गई। परिवार अभी इस सदमे से संभल भी नहीं पाया था और अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं कि सुबह करीब 11:30 बजे उनके पति जगदीश प्रसाद गुप्ता का भी निधन हो गया।
दिवंगत दंपति के पुत्र व राजकीय ठेकेदार अमित गुप्ता ने बताया कि माता जी को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हुआ और पिता जी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। दोपहर बाद जब एक ही घर से दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। स्थानीय लोग इसे जीवन भर साथ निभाने वाले दंपति के सच्चे प्रेम और विरल अंत के रूप में देख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें