फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वसंत पंचमी मेले में अरौल मकनपुर स्टेशन पर ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

Wed, 21 Jan 2026 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वसंत पंचमी मेले के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए अरौल मकनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव करने की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 21 जनवरी से शुरू होकर 3 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनों को अरौल मकनपुर स्टेशन पर ठहरने की सुविधा दी जाएगी। कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस (15037) स्टेशन पर दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी और 12:52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी ट्रेन का वापसी मार्ग, कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस (15038) स्टेशन पर 16:36 बजे पहुंचेगी और 16:38 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा छप्परा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस (15083) अरौल मकनपुर 10:52 बजे पहुंचेगी और 10:54 बजे प्रस्थान करेगी। फर्रुखाबाद-छप्परा उत्सर्ग एक्सप्रेस (15084) स्टेशन पर 15:56 बजे पहुंचेगी और 15:58 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

संजीव शर्मा ने बताया कि इन ट्रेनों का अन्य स्टेशनों पर समय-सारणी सामान्य रूप से लागू रहेगी। इस अस्थायी ठहराव से मेले में आने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधा और आराम मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस दौरान अपने यात्रा समय और ट्रेन की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें