कासगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248 पर निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है तो कई को शाॅर्ट- टर्मिनेट एवं शाॅर्ट-ओरिजनेट कर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248 पर एलएचएस का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान ट्रेन संख्या 55329 कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेन 12 मई से 16 मई तक बरेली जंक्शन तक चलेगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से बरेली सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 55316 व 55318 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर,ट्रेन संख्या 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू, ट्रेन संख्या 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू और ट्रेन संख्या 75302 टनकपुर-बरेली सिटी पैसेंजर 9 मई से 15 मई तक इज्जतनगर तक चलेगी। यह ट्रेन इज्जतनगर और बरेली सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल 11, 14 एवं 16 मई को इज्जतनगर तक चलेगी। यह ट्रेन इज्जतनगर एवं बरेली जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगी। इसके साथ शाॅर्ट-ओरिजनेशन कर ट्रेन संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी पैसेंजर 13 मई से 17 मई बरेली जंक्शन से चलेगी। यह ट्रेन बरेली सिटी एवं बरेली जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत , ट्रेन संख्या 55313 बरेली सिटी-लालकुआं और ट्रेन संख्या 75303 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू 9 मई से 15 मई तक और ट्रेन संख्या 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू ,ट्रेन संख्या 05401 बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल डेमू पैसेंजर 10 मई से 16 मई तक इज्जतनगर से चलेगी। यह ट्रेन बरेली सिटी से इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल 12, 15 एवं 17 मई तक तक इज्जतनगर से चलेगी। यह ट्रेन बरेली सिटी एवं इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगी। कार्य को पूरा करने के बाद इन ट्रेनों को दोबारा उनके निर्धारित समय से चलाया जाएगा।