फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हाॅकी के मंडलीय ट्रायल के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी में सीनियर पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीन खिलाड़ियों नरोत्तम, रोहित और अंकित का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी मंगलवार को अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर नरोत्तम, रोहित और अंकित का चयन किया गया है। मंडलीय ट्रायल आज सुबह 10 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होगा। इसमें अलीगढ़ मंडल के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए खिलाड़ियों को ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयन के बाद अब खिलाड़ियों की निगाहें मंडलीय ट्रायल पर हैं। खेल विभाग की ओर से चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अलीगढ़ पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें