फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर आरोपी चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सहावर के मोहल्ला मोरी निवासी नीरू गुप्ता ने प्राथमिकी में बताया कि 25 जनवरी को उनका बेटा शुभम (31) शाम को बाइक से आ रहा था। मुलायम सिंह इंटर काॅलेज के पास सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दाैरान उसकी मौत हो गई। जनपद फिरोजाबाद थाना एका के नगला महाराम निवासी विमलेश कुमार ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 27 जनवरी को उनकी पत्नी अंजली स्कूटी से प्राथमिक विद्यालय नींवरी पढ़ाने जा रही थीं। नगला सैजन के पास लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसमें उनकी माैत हो गई।
वहीं, सहावर के बाजनगर निवासी अंजली ने प्राथमिकी में बताया कि उनके पति 2 फरवरी शाम को एटा से गांव लौट रहे थे। अमांपुर-सहवार मार्ग पर शाम 4 बजे गांव बनूपुरा के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि परिजन की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें