फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा में उतराता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
फोटो40 शहबाजपुर के पास गंगा से बरामद हुए शव के बारे में जानकारी करती सुन्नगढ़ी  पुलिस । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी के गांव शहबाजपुर से सात दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव शुक्रवार शाम को गंगा में उतराता हुआ मिला। परिजन की ओर से युवक के गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस युवक की बरामदगी के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर में शुक्रवार की शाम 6 बजे लोगों ने गंगा में युवक का शव उतराता हुआ देखा। सूचना पर पुलिस और लापता लापता युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त ज्ञानेश (21) पुत्र राम प्रकाश निवासी गांव शहबाजपुर सुन्नगढ़ी के रूप में उसके परिवार के शिव कुमार ने की। शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को ज्ञानेश घर से कहीं चला गया था। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला। फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए है। सुन्नगढ़ी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने के मामले में परिजन की ओर से 3 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें