फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: झोपड़ी में आग लगने से तीन मवेशी झुलसे

विज्ञापन
फोटो38नगला पोखी में आग लगने से झोपड़ी में जला सामान । संवाद
विज्ञापन
पटियाली। गांव पोखी नगला में अज्ञात कारणों से बुधवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा सामान जल गया। आग की चपेट में आने तीन मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन

गांव पोखी नगला निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र दुर्गेपाल सिंह ने घर से कुछ दूरी पर पशुओं को बांधने के लिए झोपड़ी बनाई थी। बुधवार रात झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी मिलने पर प्रेमपाल व अन्य ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग को बुझाया। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बंधे तीन मवेशी झुलस गए। वहीं झोपड़ी में रखा अनाज, कृषि यंत्र, भूसा आदि जल गया। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने राजस्व विभाग की टीम को क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें