फोटो11सहावर गेट पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक करने में लगे विद्युत निगम कर्मी। संवाद
कासगंज। सहावर गेट में बुधवार सुबह ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट होने से साढ़े आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली न आने से एक हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता परेशान रहे।
सहावर गेट क्रासिंग के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर में सुबह 11 बजे तकनीकी खराबी आ गई थी। सूचना पर विद्युत निगम की टीम माैके पर पहुंची। हालांकि तकनीकी खराबी होने के कारण मरम्मत कार्य में काफी समय लग गया। विद्युत निगम की टीम ने रात में ट्रांसफाॅर्मर को ठीक किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सहावर गेट निवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि बिजली न आने से कई घरों में पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य घरेलू कामों में दिक्कत हुई।
प्रभूपार्क विद्युत उपकेंद्र के अवर अभिंयता विश्वजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम को मौके पर भेजकर फाॅल्ट को ठीक कर दिया है। विद्युत आपूर्ति सुचारू हो चुकी है।