फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बरसीम की बुवाई का यह सही समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा। पशुओं के उचित पोषण और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए हरा चारा बेहद जरूरी है। रबी सीजन में बरसीम की फसल हरे चारे का बेहतरीन साधन है जो पशुओं के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ 5 से 6 कटाई आसानी से देती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान समय बरसीम की बुवाई के लिए उचित है। इस फसल को 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। खेत में देसी खाद डालकर अच्छी जुताई के बाद 10 से 12 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से अच्छी गुणवत्ता वाले बीज को एक समान रूप से बोना चाहिए।
केवीके के पादप संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि फसल में अफिड, व्हाइट फ्लाई, लीफ माइनर कीट और रूट रॉट, स्टेम रॉट व डाउनी मिल्डयू जैसे रोग लग सकते हैं। इनकी रोकथाम के लिए 1 से 2 लीटर प्रति एकड़ नीम का तेल, ट्राईकोडर्मा, बीटी, ब्यूवेरिया वेशियाना या बेसिलस सबटिलिस जैसे बायो कीटनाशक व फंगल दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें