फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए चोर

Mon, 26 Oct 2026 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर विहार कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया । चोर मकान से नकदी व आभूषण चोर कर ले गए।
विज्ञापन

आंबेडकर विहार कॉलोनी निवासी राकेश बाबू वाल्मीकि ओर से दी गई तहरीर के अनुसार रात में चोर मैन गेट का ताला तोड़कर मकान में घुस गए। चोर घर में बने बेसमेंट मे घुसकर 60 हजार रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह 9 बजे जव वह अपने मकान में पहुंचे तो चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। चोरी के बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि चोरी के बारे में किसी ने फोन पर उन्हें जानकारी दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें