मोहनपुरा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहिनी मामूरगंज में शनिवार की देर रात अज्ञात चोर घर से पांच हजार रुपये की नकदी सहित घरेलू सामान चोरी कर ले गए। मामले में गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव मोहिनी मामूरगंज निवासी सोनी देवी पत्नी संदीप कुमार ने बताया कि उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती है। शनिवार रात घर में ही एक कमरे में सो रही थी। रात में किसी समय अज्ञात चोर दूसरे कमरे में रखे बक्से से पीतल और स्टील के बर्तन, एक एलईडी टीवी, पंखा और पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी डॉ. महेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद